May 19, 2024

11 वर्षीय लापता नाबालिग बच्चे को किया परिजनों के हवाले

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने लापता हुए नाबालिग बच्चे को खंडवा मध्य प्रदेश से बरामद किया है। क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी ने बताया कि लड़के के परिजनों ने निवासी पटेल नगर सेक्टर-4 फरीदाबाद थाना सेक्टर-7 में जानकारी दी कि उसका लड़का घर से बिना बताए निकल गया था। जिसको उन्होनें अपने तौर पर काफी ढूंढा लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जिसकी गुमशुदगी का मुकदमा थाना सेक्टर-7 में दर्ज कर तलाश शुरु कर दी गयी है। मिसिंग सेल ने भी सूचना प्राप्त होते ही लड़के की तलाश शुरु कर दी गयी है।

वहीं पुलिस कंट्रोल रुम से सभी थाना चौकियों में सूचना भेजी गई है। फोटो सोशल मीडिया के पुलिस व्हाट्सएप ग्रपों में डालकर लड़के के बारे में पता किया। पुलिस टीम ने महिला के रिश्तेदारो से फोन पर सम्पर्क किया जो लड़के का पता नही चला।

पुलिस टीम ने लड़के के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जिपनैट, ईश्तहार भी निकल वाये जो काफी समय से नही मिला। लेकिन पुलिस टीम के द्वारा बनाए गए नेशनल व्हाट्सएप ग्रपों में भी लड़के का ईश्तहार सांझा किए गए। जोकि लड़के का खंडावा मध्य प्रदेश मीसिंग पुलिस टीम ने जानकारी दी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे के बारे में सूचना उसके घर वालो तक पहुंचाई गयी। जिसके बाद बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।