April 30, 2024

यात्री कृपया ध्यान दें! एक्सप्रेस सहित कई लोकल ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले पढ़िए खबर

Haryana/Alive News : दिल्ली में हो रहा G20 के शिखर सम्मलेन के चलते तीन दिनों के लिए दिल्ली में स्कूल कॉलेज सहित कार्यालयों को बंद रखने के आदेश दिए गए है। बताया जा रहा है कि शिखर सम्मलेन चौथी शेरपा बैठक सोमवार को नूह में की जाएगी। साथ ही रविवार को अलग अलग देशों के 176 प्रतिनिधियों का तावडू स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में भव्य स्वागत किया गया। इस बैठक के दौरान एजेंडे का ड्राफ्ट फाइनल होगा। इसी के साथ साथ विदेशी मेहमानो को देश की हरियाणवी संस्कृति से अवगत कराया जायेगा और सोमवार को हरियाणा सरकार रात्रिभोज का आयोजन भी करेगी।


मिली जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे ने दिल्ली में सम्मलेन के मद्देनजर 8 से 11 सितम्बर के बीच नै दिल्ली स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है जिसमे से 104 ट्रेने हरियाणा से होकर गुजरती हैं। बताया जा रहा है कि हरियाणा से गुजरने वाली 35 ट्रेनों का संचालन अब नई दिल्ली से न होकर दूसरे स्टेशनो से होगा।


रद्द ट्रेनों में 24 एक्सप्रेस व 80 पैसेंजर हैं। 7 सितंबर रात 9 बजे से 10 सितंबर रात 12 बजे तक दिल्ली में मालवाहक वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी। दूध, फल, सब्जियां, मेडिकल आपूर्ति करने वाले वाहनों को छूट रहेगी। बसों को दिल्ली में एंट्री मिलेगी, पर नई दिल्ली एरिया में नहीं जा सकेंगी। इन्हें बॉर्डर से डायवर्ट किया जाएगा या अन्य जगह रोका जाएगा।
किस रूट पर कितनी ट्रेनें प्रभावित

नई दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल

पलवल-फरीदाबाद से नई दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाली 43 ईएमयू ट्रेनें 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगी। वहीं, आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन अप-डाउन 9, 10 सितंबर को 120 मिनट की देरी से चलेगी। इसका आखिरी स्टाॅपेज हजरत निजामुद्दीन स्टेशन होगा। यहीं से बनकर चलेगी और यहीं आकर खड़ी होगी।

नई दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी

नई दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन पर 9 सितंबर को 6 ट्रेनें और 10 सितंबर को 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। 11 सितंबर को 2 पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेंगी। वहीं, नई दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस अप-डाउन 8, 9 सितंबर, मेरठ-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 9,10 और हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन 9, 10, 11 सितंबर को रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 14085 एक्सप्रेस 8,9,10 सितंबर को रद्द रहेगी।

नई दिल्ली-चंडीगढ़

नई दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर 9 व 10 सितंबर को 26 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन नई दिल्ली के बजाय बादली स्टेशन से ही होगा। नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू ट्रेन आदर्श नगर और नई दिल्ली-पानीपत मेमू ट्रेन आजादपुर से चलाई जाएंगी। 5 एक्सप्रेस ट्रेनें 9, 10 सितंबर और 13 पैसेंजर ट्रेनें 9 सितंबर को रद्द रहेंगी।

नई दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक

नई दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक रूट पर 8 से 10 सितंबर तक 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें 6 पैसेंजर व 14 एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। इनमें श्रीगंगानगर इंटरसिटी, किसान, सरबत दा भला एक्सप्रेस, जींद-दिल्ली मेमू जैसी ट्रेनें शामिल हैं। हिसार एक्सप्रेस, जींद ईएमयू, नरवाना, जाखल, जींद पैसेंजर ट्रेन शकूरबस्ती तक ही चलेगी।