May 21, 2024

हरियाणा में एक बार फिर होगी मानसून की एंट्री, 6 सितंबर से जमकर बरसेंगे बदरा

Chandigarh/Alive News: हरियाणा में मानसून एक बार फिर से अपने दर्शन देने वाला है मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवात के कम दबाव के क्षेत्र में बदलने से बारिश होने के आसार जताये जा रहे हैं। वहीं पाकिस्तान पर बन रहा प्रीति चक्रवात इसकी गतिविधियों में बाधा नहीं डालेगा। परन्तु मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इसके आसार काफी कम हैं।


मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है और दिन का पारा 40.0 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। तेज गति से हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है। इस समय अरब सागर से होकर पश्चिमी उष्ण आर्द्र हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से दिन के तापमान में उछाल और उमस भरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है।

6 और 9 सितम्बर को बारिश होने के आसार

वर्तमान में उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है, जो कि 24 घंटों में एक कम दबाव का क्षेत्र में तब्दील होकर भारत के उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है। इस मौसम प्रणाली के असर से मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति के आसपास पहुंचने की संभावना है। इस कारण से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर 6 से 9 सितंबर के दौरान आंशिक बादलवाही और पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों पर बिखराव वाली बारिश होने की संभावना है।साथ ही साथ एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी हिस्सों में भी हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।