June 6, 2026

विज्ञापन के नाम पर 1.80 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में विज्ञापन कराने के नाम पर 1.80 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना NIT की टीम ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि वह अपने ब्रांड का प्रचार करवाना चाहता था। इसी दौरान उसे एक कॉल आई, जिसमें आरोपी ने विज्ञापन कराने का झांसा दिया। आरोपी ने ब्रांडिंग से जुड़ी जानकारी मांगी और एडवर्टाइजिंग मैटेरियल भेजने के नाम पर उससे 1,80,000 रुपये लिए, लेकिन कोई सामग्री नहीं भेजी।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने LinkedIn के जरिए पीड़ित से संपर्क किया था। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर विज्ञापन चलाने और प्रचार सामग्री देने का झूठा वादा कर पैसे ठग लिए।

पुलिस ने आरोपी साहिल पीरजादा, निवासी सेक्टर-89 फरीदाबाद, को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।