September 17, 2026

फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 देसी कट्टे और कारतूस बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 देसी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 11 मई को क्राइम ब्रांच DLF ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंकज को सेक्टर-58 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से भोगपुर, गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल हरि नगर, जैतपुर दिल्ली में रह रहा था। उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने सन्नी नाम के आरोपी को दशहरा ग्राउंड बड़खल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी सैनिक एन्क्लेव, उत्तम नगर नई दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से भी देसी कट्टा बरामद किया।

इसके अलावा अपराध शाखा DLF की टीम ने ईश्वर चंद को NTPC राजीव नगर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से गोरखपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल राजीव कॉलोनी फरीदाबाद में रह रहा था। उसके कब्जे से अवैध देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।