September 18, 2026

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया फाऊडेशन-डे

फरीदाबाद : सैक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने अपना पहला फाऊडेशन-डे धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर एक विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव, डायरेक्टर दीपक यादव, हेडमिस्ट्रेस ज्योति चौधरी और बच्चों के अभिभावकों सहित अन्य समस्त स्टॉफ ने आहूति डालकर स्कूल की उन्नति की कामना की।

अभिभावकों और बच्चों की उपस्थित में बड़े हर्षोल्लास के साथ केक काटा गया। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने कहा कि स्कूल का मुख्य ध्येय शिक्षा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और उसके लिए स्कूल पूरी तरह से कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा देना हर स्कूल का पहला ध्येय होना चाहिए और इसी संकल्प को लेकर हम चल रहे है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हम अपने मुकाम को हासिल कर सकते है और शिक्षा वह ब्लैंक चैक है जिसे हम पूरे विश्व में कहीं भी भुना सकते है। उन्होंने कहा कि वह अभिभावकों से भी अपील करना चाहेंगे कि वह सदैव हमारा इसी तरह से सहयोग करें ताकि हम आपके बच्चे का जीवन सुधार कर उसे इस तरह का व्यक्ति बनाए जोकि समाज से सबसे अग्रणीय भूमिका का रूप धारण कर सके।