May 2, 2024

राष्ट्र सेविका समिति ने किया तरूणी सम्मेलन आयोजित

26 March/Alive News
फरीदाबाद : राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना के 80 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को सेक्टर 11 स्थित मिलन वाटिका में तरूणी सम्मेलन हुआ। मुख्यातिथि समाजसेविका दर्शन गुप्ता, भाग्यश्री साठ्ये, अलका दुआ ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्र सेविका समिति की महानगर कार्यवाहिका सविता मलिक ने अतिथियों का परिचय करवाया। जबकि प्रांत सहकार्यवाहिका रजनी गुलाटी ने सम्मेलन के पूर्ण विषयों से अवगत करवाया।

6

इस दौरान मुख्य वक्ता अखिल भारतीय महाविद्यालयीन तरूणी प्रमुख भाग्यश्री साठ्ये ने कहा कि शक्ति का जागरण करते हुए शक्ति को संगठित करते हुए उसे राष्ट्र कार्य मे लगाना उस उदेश्य की पूर्ति हेतु राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना लक्ष्मीबाई केलकर ने की। समिति महिलाओं के मातृत्व, नेतृत्व व कर्तृत्व विकास में अभिनन्दनिय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सहिष्णुता व सहनशीलता युक्त है। नारियों का इतिहास भी अहिल्या, मैत्रेयी, गार्गी से लेकर सुनिता विलियम्स तक तेजोमय रहा है।

मुख्य अतिथि दर्शना गुप्ता ने कहा कि युवा अपनी शक्ति के अनुरूप देश में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम है। अध्यक्षता कर रही अलका दुआ ने तेजोमय भारत विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि प्रत्येक स्त्री में शक्तितत्व का अंश है। इस दौरान बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सम्मेलन में हम ही है भारत भाग्य विधाता विषय पर चर्चा सत्र रहा। जिसमें युवतियों ने सक्रियता से भाग लिया।

5

समापन सत्र में मुख्यातिथि रही साध्वी शकुन्तला ने कहा कि हम क्या हैं, क्यों है व कैसा होना चाहिए। हमें अपने जीवन में 16 संस्कारों को अपनाना चाहिए, ताकि भावी समाज का निर्माण हो सके। इस मौके पर शशि बंसल, सुनीता सिंघल, महानगर शारीरिक प्रमुख कंचन, यामिनी, शालिनी, अनुपम, पिंकी, पूनम गर्ग, माया, रेनू शर्मा, संगीता ग्रोवर, संगीता और वंदना आदि अनेक सदस्य मौजूद थे।