June 26, 2024

खेल स्टेडियमों व खेल परिसरों पर 47 लाख 59 हजार रूपये खर्च

Palwal/Alive News :  पलवल जिला क्षेत्र में खेल स्टेडियम व खेल परिसरों पर कुल 47 लाख 59 हजार रूपये खर्च किए गए। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पलवल जिला क्षेत्र में नवम्बर, 2014 से अगस्त, 2016 तक खेल स्टेडियम व खेल परिसरों पर 47 लाख 49 हजार रूपये खर्च किए गए। इसके अतिरिक्त गांव घोड़ी में ग्रामीण खेल स्टेडियम के निर्माण हेतु 60 लाख 31 हजार रूपये खर्च किए जा रहे हैं। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम, पलवल की चारदीवारी करवाने पर 15 लाख 80 हजार रूपये खर्च किए गए। राजीव गांधी खेल परिसर, खेड़ला के रखरखाव हेतु 10 लाख 69 हजार रूपये की धनराशि खर्च की गई।

राजीव गांधी खेल परिसर, बंचारी के रखरखाव हेतु 09 लाख 46 हजार रूपये की धनराशि खर्च की गई। इसी प्रकार राजीव गांधी खेल परिसर, मिडकोला के रखरखाव के लिए 11 लाख 64 हजार रूपये खर्च किए गए। गांव घोड़ी में ग्रामीण खेल स्टेडियम के निर्माण हेतु 60 लाख 31 हजार रूपये खर्च किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में स्पोर्टस एण्ड फिजिकल एक्सरसाईज ईवेल्यूएशन एण्ड डेवलेपमैंट टैस्ट के तहत क्वालीफाई खिलाडिय़ों की 117 विभिन्न खेलों की नर्सरियां दिसम्बर, 2015 से आरंभ की गई। हरियाणा स्र्पोटस डेवलेपमेंट फण्ड का गठन, जिसमें खेलों के विकास के लिए रिर्सच, स्टडी एवं मान्यता प्राप्त खेल संघों को अनुदान की सुविधा है। खेलों के विस्तार के लिए प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।