Faridabad/Alive News: कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करते हुए प्रणित रस्तोगी ने शतरंज में शानदार उपलब्धि हासिल की है। प्रणित ने 4 से 12 अक्टूबर तक मलेशिया में आयोजित कॉमनवेल्थ स्कूल चेस चैंपियनशिप में अंडर-9 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने टीम स्टैंडर्ड चेस, टीम रैपिड चेस और टीम ब्लिट्ज चेस स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीते। ये प्रणित के पहले अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर प्रणित ने देश को गौरवान्वित किया है। परिवार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका उत्साह बढ़ाने और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है। प्रणित की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन सकती है और शतरंज के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकती है।

