March 17, 2026

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी, कॉलर गिरफ्तार

Faridabad/Alive news: साइबर थाना एनआईटी की टीम ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर 70,941 रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।      

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 23 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 29 नवंबर 2025 को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई जिसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बारे में कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने हां कर दी, फिर कथित व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता से क्रेडिट कार्ड के आखिरी 4 अंक व डेट ऑफ बर्थ पुछा जिसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से कुल 70,941 रुपये कट गये। जिस संबंध में थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तरुण (29) निवासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तरुण कॉलर है जिसने शिकायतकर्ता के पास फोन किया था।