September 15, 2026

2 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की एवीटीएस-1 की टीम ने अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जनवरी 2026 को थाना पल्ला में एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था जिसमें कार्रवाई करते हुए एवीटीएस -1 की टीम ने आरोपी ताबीर निवासी सूरदास कॉलोनी पल्ला फरीदाबाद को प्रोडक्सन पर लेकर चोरी की मोटरसाइकिल को सीकरी क्षेत्र से बरामद करवाया है। 

वहीं एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी सुनील (32) निवासी गांव रायपुर जिला नुहु को हिरासत में लिया गया था। आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिल उसके गांव रायपुर से बरामद करवाई है।