September 18, 2026

दुर्गा शक्ति की टीम ने रात के समय एक महिला काे सुरक्षित पहुंचाया घर

Faridabad/Alive News : पुलिस महानिदेशक के चलाए गए “सेफ सिटी” अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए दुर्गा शक्ति-3 की पुलिस ने रात के समय एक महिला को उसके गंतव्य स्थान पर पहुंचानें का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 04 जुलाई की रात समय करीब 11:45 बजे दुर्गा शक्ति की पुलिस काे ओल्ड फरीदाबाद के पास एक महिला मिली। जिसने बताया कि वह बड़खल कालोनी फरीदाबाद की रहने वाली है तथा उसे घर जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा। जिस पर दुर्गा शक्ति की पुलिस ने महिला को सरकारी गाड़ी से उसके घर तक छोड़ा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

सभी को अवगत कराया जाता है कि रात्रि के समय किसी महिला को कोई साधन पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और वह अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिस पर नजदीकी दुर्गा शक्ति, पीसीआर या ईआरवी पुलिस उस महिला से संपर्क करके सुरक्षित घर स्थान तक छोड़ेगी।