Delhi/Alive News : ह्यूमनॉइड रोबोट ने एक बार फिर से सभी को हैरान कर दिया है. लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, चीनी कंपनी एआईएमओजीए रोबोटिक्स के मॉर्निन नाम के रोबोट ने बिना किसी इंसानी मदद से कार का दरवाजा खोलकर दिखाया. इस जानकारी ने कई लोगों को हैरान कर दिया है. दरअसल, कार का दरवाजा इंसान बड़ी ही आसानी से खोल सकते हैं, लेकिन एक ह्यूमनॉइड रोबोट के लिए यह करना काफी मुश्किल काम है. जानते हैं कि रोबोट द्वारा कार का दरवाजा ओपेन करना इतनी बड़ी बात क्यों है
एआईएमओजीए रोबोटिक्स नाम की कंपनी ने किया है डेवलप :
एआईएमओजीए रोबोटिक्स द्वारा डेवलप किए गए मॉर्निन रोबोट ने चीन के चेरी डीलरशिप में कार का दरवाजा खोलकर दिखाया है. रोबोट ने अपने सेंसर और स्पीड पर कंट्रोल को करके दिखाया है.
रोबोट्स के अंदर इन सेंसर का किया है यूज :
मॉर्निन रोबोट के अंदर 3Dलीड़र डेप्थ और वाइड-एंगल कैमरे, और एक विज़ुअल-लैंग्वेज मॉडल वीएलएम का यूज किया गया है. रोबोट इन सेंसर की मदद से दरवाजे की स्थिति और खोलने के सही तरीके का कैलकुलेशन करता है.
इस रोबोट ने इंडिपेंडेंस काम किया है :
रीइन्फोर्समेंट लर्निंग की मदद से रोबोट ने दरवाजे को ओपेन करना सीखा है. इस रोबोट ने इंडिपेंडेंस काम किया है, जिसकी वजह से कई लोग हैरान हुए. अगर यह रोबोट चीन समेत दुनियाभर में यूज होने लगते हैं तो इसकी वजह से कई लोगों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है.
लाखों लोगों की नौकरियों पर आ सकता है संकट :
दुनियाभर में लाखों लोग ऐसे हैं, जो वैलेट पार्किंग या फिर होटेल आदि में काम करते हैं और उनका काम कार का दरावाजा ओपेन करना और गेस्ट का सम्मान करना है. मॉर्निन रोबोट या इसकी तरह काम करने वाले रोबोट्स की वजह से इन लाखों लोगों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है
बेहद खास हैं एआईएमओजीए के रोबोट्स :
एआईएमओजीए रोबोटिक्स के मॉर्निन रोबोट्स बेहद ही खास हैं. ये असल में नेक्स्ट जनरेसन रोबोट्स टेक्नोलॉजी का उदाहरण हैं. इन रोबोट्स को खासतौर से घर, हेल्थकेयर और एजुकेशन जैसी जगहों पर मदद के लिए तैयार किया गया है.

