September 30, 2024

यूट्यूब ने 44 करोड़ व्यूज वाले 8 यूट्यूब चैनलों को किया बैन

New Delhi/Alive News : भारत सरकार ने आईटी एक्ट 2021 के तहत सात भारतीय और एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है। इन यूट्यूब चैनल के व्यूज 114 करोड़ से भी अधिक थे और सब्सक्राइबर्स की संख्या 85 लाख 73 हजार से भी अधिक थी। इन चैनल पर विज्ञापन भी आते थे।

ब्लॉक यूट्यूब चैनलों की लिस्ट
लोकतंत्र टीवी जिसके 23,72,27,331 व्यूज और 12.90 लाख सब्सक्राइबर थे। यूआरवी टीवी जिसके 14,40,03291 व्यूज, 10.20 लाख सब्सक्राइबर और एएम रजवी 1,22,78,194 व्यूज, 95,900 सब्सक्राइबर, गौरवशाली पावन मिथिलांचल 15.99.32,594 व्यूज, 7 लाख सब्सक्राइबर, Sep TOpSTH जिसके 24,83,64,997 व्यूज, 33.50 लाख सब्सक्राइबर,
सरकारी अपडेट 70,11,723 व्यूज, 80,900 सब्सक्राइबर, सब कुछ देखों 32,86,03,227 व्यूज, 19.40 लाख सब्सक्राइबर
News ki Dunva (पाकिस्तानी)- 61,69,439 व्यूज, 97,000 सब्सक्राइब थे। इन सभी चैनलों को बैन कर दिया गया है।

बता दें, कि इससे पहले पिछले महीने ही सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि सरकार ने वर्ष 2021-22 के दौरान फेक न्यूज फैलाने के आरोप में 94 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही 19 सोशल मीडिया अकाउंट और 747 यूआरएल को भी प्रतिबंधित किया है। राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा कि ये कार्रवाई सूचना तकनीक एक्ट 2000 की धारा 69ए के तहत की गई है।