Faridabad/Alive News: आदर्श नगर इलाके से ईको कार चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को सहीद नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 15 दिसंबर की रात को उसने अपनी ईको कार दुकान के बाहर खड़ी की थी, लेकिन अगली सुबह वह गायब मिली। शिकायत के आधार पर आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान अपराध शाखा एवीटीएस ने आरोपी निसार (उम्र20) निवासी गांव नकनपुर, नूहं को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने यह गाड़ी चुराई थी।
पुलिस ने आरोपी से 4 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

