March 7, 2026

बल्लभगढ़ में युवक से मोबाइल और कैश लूटा, क्राइम ब्रांच ने दो आरोपी दबोचे

Faridabad/Alive News: पुलिस ने बल्लभगढ़ में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बंटी, निवासी अहीरवाड़ा ने पुलिस को बताया कि 21/22 नवंबर की रात वह घर जा रहा था। तभी बल्लभगढ़ के सरकारी स्कूल के पास दो लड़कों ने उसे रोक लिया और उसका मोबाइल फोन और 1800 रुपये छीन लिए।
शिकायत मिलने पर थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने चेतन (23), निवासी आजाद नगर, और सागर (34), निवासी कुम्हारवाड़ा, मेन बाज़ार, बल्लभगढ़ को पकड़ा है।

पूछताछ में पता चला दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। वारदात की रात सागर ने पीड़ित का गला पकड़ा और जेब से 1800 रुपये निकाले, जबकि चेतन ने उसका मोबाइल छीन लिया था।

पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन और 700 रुपये बरामद किए हैं। दोनों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है।

अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।