March 8, 2026

युवक का अपहरण कर मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-48 पुलिस ने अपहरण और मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

न्यू जनता कॉलोनी निवासी गौरव ने शिकायत दी थी कि 19 सितम्बर की शाम वह अपने दोस्त के साथ मीनू बग्गी के सामने खड़ा था। तभी पांच लड़के मोटरसाइकिल पर आए और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर गुड़गांव रोड स्थित हनुमान मंदिर से पहले जंगल में ले गए, जहां उसकी पिटाई की गई। इस पर थाना सारन में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिमांशु, निवासी देवास (महेन्द्रगढ़) हाल निवासी न्यू जनता कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि हिमांशु और गौरव के बीच पहले से झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश में हिमांशु ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गौरव का अपहरण कर जंगल में ले जाकर मारपीट की।

आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।