March 7, 2026

कंपनी से घर के लिए निकला युवक हुआ लापता, तलाश जारी 

Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ में बीए की पढ़ाई कर रहा एक छात्र संदिग्ध हालात में गायब हो गया। परिजनों के काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गोरखपुर गांव लेडुआवारी निवासी दरोगा सिंह ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह फरीदाबाद में ड्राइवरी का काम करता है। उसका बड़ा बेटा पुनीत (उम्र 25) करीब 2 महीने पहले उसके साथ रहने के लिए फरीदाबाद आया था। वह बल्लभगढ़ नवलू कॉलोनी में महादेव इंजीनियरिंग में मशीनों का काम सीख रहा था। और यूपी में ही अपने गांव के पास एक कॉलेज से बीए के दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर था और उनका छोटा बेटा गांव में परिवार के साथ रह रहा है।


घर से निकला लेकिन लौटा नहीं

17 अक्टूबर को उसका बेटा रोज की तरह सुबह कंपनी के लिए निकला था। कंपनी में लंच करने के बाद वह वहां से घर जाने के लिए निकला तो लेकिन घर नही आया। उसकी राह देखते हुए जब रात हो गई तब शिकायतकर्ता ने उसकी तलाश की, काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नही चला। 

पुलिस गुमशुदा युवक की लोकेशन और काल डिटेल के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।