May 19, 2024

दुर्गा नर्सिंग होम के डॉक्टर पर युवकों ने किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

Faridabad/Alive News: आज बल्लभगढ़ भगत सिंह कॉलोनी स्थित दुर्गा नर्सिंग होम के डॉक्टर संजय सिंह पर चार-पांच युवकों ने अचानक हमला कर दिया। जिससे डॉक्टर बुरी तरीके से जख्मी हो गया। पूरी घटना पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल हमला करने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, जिले में क्राइम के मामले बढ़ने लगे है आरोपी कभी दिनदहाड़े गोली चला देते हैं तो कभी किसी पर हमला कर देते हैं। ऐसा ही मामला बल्लभगढ़ से आ रहा है। जहां भगत सिंह कॉलोनी स्थित दुर्गा नर्सिंग होम के डॉक्टर संजय सिंह पर अचानक चार पांच युवकों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। फिलहाल हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।