May 10, 2024

राहत: 50 दिन बाद आए सबसे कम 2322 नए मामले, इस दौरान 98 की मौत

Chandigarh/Alive News: हरियाणा में 50 दिन बाद गुरुवार को सबसे कम 2322 नए संक्रमित मिले हैं। ये प्रदेश वासियों के लिए राहत की खबर है। राज्य में कोरोना के दूसरी लहर का कहर कम होने लगा है। प्रदेश में अब एक्टिव केस घटकर 28,189 रह गए हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 98 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में गुरुवार को 98 कोरोना संक्रमितों मौत दर्ज की गई है। जिसमे हिसार 12, जींद 11, सिरसा 8, पंचकूला-करनाल-भिवानी 7-7, रोहतक यमुनानगर 6-6, कुरुक्षेत्र 4, फतेहाबाद 5, चरखी दादरी-रेवाड़ी-गुरुग्राम 1-1, नूंह-अंबाला-फरीदाबाद-झज्जर-महेंद्रगढ़ 2-2, पानीपत- सोनीपत-पलवल-कैथल 3-3 मौत हुई हैं।

लगभग 3706 टीमों ने प्रदेश के 5445 गांव कवर किए और करीब 2549464 घरों में पहुंची। अब 12154806 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से कुल 3199 संक्रमित केस मिले हैं। गुरुवार को 952924 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और इनमें से 6295 के टेस्ट कराए गए। इनमें से 129 पॉजिटिव मिले। गांवों में संक्रमण दर 3.42 प्रतिशत है। गांवों में 1746 आइसोलेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं और इनमें 21399 बेडों का प्रबंध किया है।