March 8, 2026

फरीदाबाद में युवक देशी पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 सितंबर को क्राईम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने सोनू निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद को नीलम मुजेसर रोड के पास से काबू कर एक देशी पिस्टल व कारतूस बरामद किया है। जिसके खिलाफ थाना मुजेसर फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने देशी पिस्टल व कारतूस किसी व्यक्ति से 28 हजार रुपये में नोएडा से खरीदा था। आरोपी मैकेनिक का काम करता है।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।