Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने आरोपी रंजीत, निवासी गांव पइया (छपरा, बिहार) हाल निवासी एसजीएम नगर, फरीदाबाद के सेक्टर-48 के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा मिला। इस पर थाना एसजीएम नगर में अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह कट्टा आगरा से एक अज्ञात व्यक्ति से 5 हजार रुपये में खरीदा था। रंजीत नशे का आदी है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

