Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ, निवासी गांव सिरोही, के रूप में हुई है। उसके पास से 8.61 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने गांव सिरोही में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ थाना धौज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर स्मैक बेचता था। पुलिस अब उसके साथी की तलाश कर रही है।
आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

