June 6, 2026

360 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने 360 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन कुमार निवासी दिलशाद कॉलोनी, दिल्ली हाल निवासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 7 मई को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेक्टर-3 स्थित गुड़गांव नहर के पास से काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 360 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

इस मामले में थाना सेक्टर-8 में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से 4 हजार रुपये में गांजा खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की।