Faridabad/Alive News: थाना डबुआ पुलिस ने एक 15 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ गलत काम करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता की मां ने 5 अक्टूबर को डबुआ थाने में शिकायत दी थी कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी बेटी को बहकाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में पता चला कि आरोपी कुनाल (उम्र 20), भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है और लड़की के घर के सामने किराए पर रहता था। उसने लड़की को मिलने के लिए बुलाया और फिर मोटरसाइकिल पर बैठाकर भरतपुर ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ गलत काम किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

