Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूद उर्फ अन्नू (22) के रूप में हुई है। वह फतेहपुर बेरी, दक्षिण दिल्ली का रहने वाला है और वर्तमान में तिलपत, फरीदाबाद में रह रहा था। पुलिस टीम ने उसे काबू कर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया।
इस मामले में थाना सराय ख्वाजा में आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह देसी कट्टा दिल्ली के सदर बाजार से 3500 रुपये में खरीदा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

