September 16, 2026

विद्यार्थियों को योग एवं मेडिटेशन का करवाया अभ्यास

Faridabad/Alive News: सराय ख्वाजा गर्वनमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव मुक्ति पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्राचार्य मनचन्दा ने कहा कि नियमित योग और मेडिटेशन से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना संभव है। उन्होंने बताया कि कार्य की अधिकता और असंतुलित जीवनशैली के कारण तनाव व अवसाद जैसी समस्याएँ बढ़ रही हैं, जिन्हें योग और ध्यान से नियंत्रित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्राध्यापिका सुशीला, सरिता, ममता, दीपांजलि और दिनेश सहित सभी शिक्षकों ने सहयोग दिया। प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।