June 26, 2026

नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने वाला दुकानदार 24 घंटे में गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने के मामले में एक आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने की।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, लक्कडपुर, फरीदाबाद की एक महिला ने 28 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी 26 अक्तूबर को दुकान पर सामान लेने गई थी, तभी दुकान के मालिक ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

शिकायत के आधार पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी जितेंद्र पांडे (53), निवासी लक्कडपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि जब लड़की दुकान पर अकेली थी, तब उसने गलत हरकत की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।