March 8, 2026

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर, बसंतपुर के पुष्ता में बसे मकान नही हुए खाली

Faridabad/Alive News: दो दिन हुई बारिश के बाद से ही यमुना नदी में ओखला बैराज से  50,273 क्युसेक पानी फरीदाबाद की सीमा पर छोड़े जाने के कारण पानी का जलस्तर खतरे के नजदीक पहुंच गया है जिसके कारण  दिल्ली से सटे हुए हरियाणा के बसंतपुर गांव में बसी अवैध कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। फरीदाबाद प्रशासन ने लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया है।

बसंतपुर निवासी जयकिशन लंबरदार ने बताया कि जब -जब यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता है तब – तब यहां तलहटी पर बने अवैध मकानों में पानी भर जाता है। लोगों का आना जाना भी काफी मुश्किल हो जाता है। जलभराव कई सारी बीमारियां उत्पन्न होने का भी खतरा बना रहता  है। बाढ़ आने की वजह से बिजली विभाग को लाइट कटनी पड़ती है ताकि पानी में करेंट न आए। तलहटी पर पानी भरा होने के कारण बच्चे इस गंदे पानी में नहाते है। वह खुद जलभराव के चलते अपनी भैंसों को चराने नहीं ले जा पाते है।

लोगों का कहना है कि जगह – जगह पानी भरा होने के कारण उनके घर की नींव कमजोर होती जा रही है साथ ही घरो के अंदर आए दिन सांप और बिच्छू का खतरा भी बनता जा रहा है।  जलभराव के चलते किसानों की फसल खराब हो गई है जिस वजह से उनको काफी नुकसान हुआ। अगर अब यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ेगा तो हालात और बिगड़ सकती हैं