March 8, 2026

यमुना नदी का जलस्तर 1401 क्यूसिक घटा, राहत

Faridabad/Alive News: यमुना का जलस्तर शनिवार को 1401 क्यूसिक कमब हुआ है। पुरे जिले में दो दिन बीत जाने के बाद किसी भी गांव की आबादी में पानी नहीं घुसा है। प्रशासन यमुना पर पुरी तरह से अपनी निगाह बनाए हुए है। जिला और उपमंडल स्तर पर यमुना को लेकर कंट्रोल रुप में बनाए गए है। प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि यदि गंभीर हालात पैदा होते है।

यमुना का जलस्तर मंगलवार से लगातार बढ़ा रहा था। शुक्रवार को उप्र सिंचाई विभाग ने ओखला बैराज से 11 हजार 413 क्यूसिक पानी फरीदाबाद की सीमा में छोड़ा था। पानी पूरी तरह से यमुना के घेरे में बह रहा था। इसलिए न तो किनारे बसे किसी गांव की आबादी में जलभराव हुआ और न किसी भी फसल में फैला है। शनिवार को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने ओखला बैराज से यमुना में फरीदाबाद की सीमा में 10 हजार 12 क्यूसिक पानी छोड़ी है। इस तरह से अभी भी यमुना के जलस्तर से किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। हालांकि प्रशासन के आदेशानुसार पंचायतों के सचिव, पटवारी और सरपंच सभी पूरी तरह से सर्तकता बरत रहे हैं। यमुना के स्तर पर लगातार रिपोर्ट चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा जा रही है।

क्या कहना है उपमंडल अधिकारी सिंचाई विभाग फरीदाबाद का
यमुना के जलस्तर को लेकर हम उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। हर घंटे की रिपोर्ट ले रहे हैं। शनिवार शाम को भी यमुना में 10 हजार 12 क्यूसिक पानी बह रहा है। अब हथिनी कुंड बैराज से 7231 क्यूसिक पानी बह रहा है। इससे स्पष्ट है कि अब जलस्तर लगातार घट रहा है।

  • अरविंद शर्मा, उपमंडल अधिकारी सिंचाई विभाग फरीदाबाद