May 20, 2024

विलुप्त होने की कगार पर है विश्व प्रसिद्ध 7 अजूबे

दुनियाँ में कुल 7 अजूबे हैं, जिनमे से कुछ अजूबो के बारे में तो आपको जरूर जानकारी होगी जैसे ताजमहल और चीन की दिवार लेकिन सभी अजूबो के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती हैं। सबसे पहले हम दुनिया के सात अजूबो के बारे में जानते है जिनमे चीन की दीवार,मसीह उद्धारक ,पेट्रा,ताजमहल ,चीचेन इट्ज़ा ,माचू पिच्चु ,कोलोज़ीयम आदि है।

दुनियाँ के सात अजूबे प्राचीन काल से ही चुने जा रहे हैं लेकिन वे समय के साथ नष्ट हो गए वर्तमान में जो अजूबे हैं उन्हें एक विशेष प्रक्रिया के द्वारा चुना गया हैं। इसके लिए 1999 से 2000 में स्विट्जरलैंड में एक फाउंडेशन द्वारा एक वेबसाइट का निर्माण किया गया और वहां पर 200 से भी ज्यादा धरोहर सूची में ली गई।

बहुत सी इमारत अब जर्जर हालत में आ चुकी है। ये वो इमारते है जिन पर आये दिन हज़ारो पर्यटक आते है और इतना ही काफी नहीं है देश विदेश से भी लोपज ये अजूबे देखने आते है। इनमें से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध भारत के आगरा में स्थित ताजमहल की है।अब इन अजूबो पर एक खतरा बना हुआ है जिसके लिए अब इनको संरक्षण के साथ साथ इन पर कार्य करने की भी आवशयकता है बरना समय के साथ साथ ये अन्य इमारतों की तरह लुप्त हो जएंगी। मोहनजोदड़ो एक ऐसी सभ्यता थी जिसमे लोग रहते थे लेकिन संरक्षित न होने के कारण उसका अस्तित्व अब खत्म हो चुका है क्योकि समय साथ बहुत सारे भू स्क्ल्न हुए जो उस (मोहनजोदड़ो) सभ्यताब के खत्म होने का कारण है।