Faridabad/Alive News: डीएवी सेंटेनरी कॉलेज, फरीदाबाद के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने “खेल पत्रकारिता में उभरते रुझान” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल दौर में बदलती खेल पत्रकारिता के बारे में जानकारी देना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर शामिल हुए। उन्होंने बताया कि आज के समय में खेल पत्रकारिता तेजी से बदल रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, रियल-टाइम रिपोर्टिंग और डेटा एनालिटिक्स का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में सफल होने के लिए तेजी, सटीकता और जिम्मेदारी बहुत जरूरी है।
कार्यशाला की संयोजक रचना कसाना थीं, जबकि संचालन हिमानी जांगड़ा, कृतिका और वीरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान डॉ. अंजू गुप्ता ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और विभाग के इस प्रयास की सराहना की।
इस कार्यशाला में बीबीए, बीटीटीएम और बीएजेएमसी के 68 छात्रों ने हिस्सा लिया और खेल पत्रकारिता में करियर से जुड़ी अहम जानकारी हासिल की।
कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष रचना कसाना ने सभी का धन्यवाद किया और इसे एक सफल व उपयोगी कार्यशाला बताया।

