June 6, 2026

सीही सेक्टर-8 के सरकारी स्कूल में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया, यज्ञ कर नए सत्र की शुरुआत

Faridabad/Alive News: सीही सेक्टर-8 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के मौके पर प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पंडित ओमदत्त शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ करवाया।

स्कूल के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश वैष्णव ने सभी अध्यापकों के साथ मिलकर यज्ञ में आहुतियां दीं और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में नई आई छात्राओं का टीका लगाकर, मिठाई खिलाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. वैष्णव ने कहा कि सरकारी स्कूल किसी भी मामले में प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं।

कार्यक्रम में उप-प्राचार्या कमलेश शर्मा, शिक्षकगण और समाजसेवी संतसिंह हुड्डा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संतसिंह हुड्डा ने किया।

प्रवेश उत्सव से पहले स्कूल में दाखिले बढ़ाने के लिए अध्यापकों और छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति का अहम योगदान रहा।