March 7, 2026

इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Faridabad/Alive News: देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित 8वीं इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में नगर निगम फरीदाबाद के जूनियर इंजीनियर आशीष शर्मा ने पूमसे स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में कोच रघुविंदर चौधरी के मार्गदर्शन में फरीदाबाद के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें मोनी प्रजापति व मानवी मिश्रा ने क्योरुगी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किए। इस तरह फरीदाबाद ने कुल दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

जे.ई. आशीष शर्मा ने व्यस्त सरकारी दायित्वों के बावजूद खेल के प्रति अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस उपलब्धि पर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा सहित निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।