Faridabad/Alive News: महिला सुरक्षा को लेकर फरीदाबाद पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी के तहत महिला थाना
एनआईटी की पुलिस ने सेक्टर-58 स्थित ज़ेप्टो कंपनी में महिला कर्मचारियों को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक माया ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति, छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना होने पर तुरंत डायल 112 पर कॉल करें। वहीं, साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए डायल 1930 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में महिलाओं को हरियाणा पुलिस की सेवाओं, ट्रिप मॉनिटरिंग, पोक्सो एक्ट, सेफ सिटी अभियान और महिला अपराधों से जुड़े नए कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस मौके पर महिला थाना एनआईटी की पुलिस के साथ दुर्गा शक्ति स्क्वॉड भी मौजूद रहा।

