May 3, 2024

भारतीय किसान यूनियन की महिला सदस्य आप में शामिल

Chandigarh/Alive News: आज राज्यसभा सांसद डा सुशील गुप्ता के दिल्ली स्थित निवास पर भारतीय किसान युनियन महिला विंग की सदस्य राज कौर गिल, हरियाणा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे लखबीर सिंह लख्खा भी अपने दलबल के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इनके अलावा फरीदाबाद में भाजपा के प्रचार श्रवण कुमार का भी डा सुशील गुप्ता ने पार्टी की टोपी पहनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल किया।

डा गुप्ता ने कहा कि राज कौर गिल किसान आंदोलन के समय भारतीय किसान यूनियन की सक्रिय सदस्य रही है। वह अब से आम आदमी पार्टी के लिए प्रदेश में कार्य करेगी। डा गुप्ता ने कहा कि आज प्रत्येक प्रदेश वासी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली और पंजाब के मॉडल की सफलता को देखकर लगातार जुड रहें है। यही कारण है कि दिनप्रति हरियाणा के विभिन्न गांवों से लोग प्रदेश में पार्टी को लाने के लिए हमारे साथ लगातार जुड रहें है।

इस दौरान पार्टी में शामिल होने आए सैकडों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार आज पूरी तरह से फेल हो चुकी है। डा गुप्ता ने कहा महिला सुरक्षा, बिजली,स्वास्थ्य, पानी, शिक्षा की बात करें या अन्य। हर क्षेत्र में खटटर सरकार विफल साबित हो रही है। प्रदेश में बिजली कब आयेगी लोग घंटो आस लगाए घरों के बाहर बैठे रहते है। हरियाणा में फ्री बिजली कब मिलेगी, यह तो सोचना ही बंद कर दिया है। लेकिन आम आदमी पार्टी के दिल्ली पंजाब मॉडल को देख हरियाणा की जनता भी अब पार्टी से उम्मीद लगाने लगी है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्कूलों में बच्चे दयनीय स्थिति में पढ़ने को मजबूर हैं, न तो बच्चों को और न ही शिक्षकों को बेहतर माहौल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में बैठे नेताओं को घर में आराम से बैठने नहीं देगी। उन्हें जनता का काम करने के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर आप की सरकार हरियाणा में आई तो प्रदेश के हर खेत में पानी और राजधानी बनाने की समस्या का समाधान करेंगे।