April 18, 2024

Women Health : प्रेगनेंसी में Nail Paint लगानी चाहिए या नहीं?

नाखून छोटे हो या बड़ी, नेलपेंट लगाना हर महिला को पसंद होता है। मगर, प्रेगनेंसी में महिलाएं हर छोटी-बड़ी बात का खास ख्याल रखती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस दौरान नेल पेंट लगाना चाहिए। दरअसल, आज के दौर में खाने की चीजों से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक हर चीज में मिलावट होती है। ऐसे में किसी भी चीज पर भरोसा नहीं किया जा सकता, जिनमें से नेल पेंट भी एक है। यही वजह है कि महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान नेल पेंट लगाने को लेकर असमंजस में रहती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि यह कितना सेफ और कितना सुरक्षित है।

नेल पॉलिश सुरक्षित या नहीं?
वैसे तो अभी तक इससे गर्भवती महिलाओं में कोई परेशानी नहीं देखी गई लेकिन फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, नेल पॉलिश में मौजूद कुछ केमिकल्स खतरनाक हो सकते हैं। इससे स्किन एलर्जी के साथ कई समस्याएं हो सकती हैं।

क्या डिलीवरी के समय नेल पेंट लगाना सही?
वैसे तो डिलीवरी के समय नेल पॉलिश लगे होने से कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन सी-सेक्शन के दौरान इससे इंफेक्शन के चांसेस रहते हैं। ऐसे में हॉस्पिटल में इसकी इजाजत नहीं और अगर महिला ने नेल पॉलिश लगाई हो तो उसे निकाल दिया जाता है।

शिशु को भी हो सकता है नुकसान
नेल पॉलिश के फॉर्मल्डिहाइड, टाल्यूईन, डाईब्यूटाइल जैसे केमिकल्स मुंह के जरिए शरीर में पहुंच जाते हैं, जो भ्रूण को भी नुकसान पहुचा सकते हैं। वहीं, इन केमिकल्स की खुशबू से शिशु की आंख, गले, नाक और नर्वस सिस्टम पर असर पड़ सकता हैं।

​सही नेल पॉलिश का चुनाव
अगर आप नेल पेंट लगाना चाहती हैं तो ध्यान रखें कि उनमें ये केमिकल्स ना हो इसलिए पहले उसकी जानकारी को अच्छी तरह चेक करें। मार्केट में बहुत-सी ऐसी ऑर्गेनिक नेल पेंट भी मिलती है, जिनमें इन केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता।

कब करें नेल पॉलिश का उपयोग
. हो सके तो रोजाना नेल पेंट लगाने से बचे। सिर्फ किसी खास मौके पर ही नेल पेंट लगाएं।
. नेल पेंट लगाते समय खुले कमरे या खिड़की के पास बैठें, ताकि इसकी खुशबू चारों तरफ फैल जाए। इससे भ्रूण पर खुशबू का ज्यादा असर नहीं होगा।
. नेल पेंट की 2 लेयर लगाने की बजाए एक ही परत लगाएं, ताकि आप इसे आसानी से निकाल भी सकें।

क्या नेल पॉलिश रिमूवर का यूज सही?
अब सवाल यह आता है कि क्या नेल पेंट साफ करने के लिए रिमूवर का इस्तेमाल सही है? बता दें कि प्रेगनेंसी में नेल पेंट रिमूवर का यूज बिल्कुल सेफ है लेकिन फिर भी इसे रोजाना इस्तेमाल करने से बचें। इससे कोई साइड-इफेक्ट नहीं होगा।

हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान नेल पॉलिश का प्रयोग करना बहुत ही छोटी सी बात है। लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए इस समय छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। इसलिए सावधानी बरतते हुए जरूरत पड़ने पर ही इसका प्रयोग किया जाना चाहिए।