May 3, 2024

चाकू दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Chandigarh/Alive News : यमुनानगर से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक कॉलोनी में व्यक्ति ने घर में घुसकर चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी चाय पीने के बहाने घर में आया था। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित भी किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कुलदीप शर्मा का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा था। जिसके चलते उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान पीड़िता अपने मायके आई हुई थी। तभी से आरोपी कुलदीप शर्मा का पीड़िता घर आना-जाना शुरू हो गया था। महिला ने बताया कि 24 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर पर अकेली थी। तभी आरोपी कुलदीप शर्मा उनके घर में घुस गया। आरोपी नशे में था। आरोपी ने उससे चाय पीने की इच्छा जाहिर की। जब वह चाय बनाने के लिए रसोई में गई तो आरोपी भी उसके पीछे रसोई में चला गया और जबरन उसे पकड़कर कमरे में ले गया।

जानकारी के अनुसार इस दौरान चाकू के बल पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित भी किया। धमकाया कि यदि उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके चलते उसने अब तक यह बात किसी को नहीं बताई थी।

ये है पूरा मामला
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 साल से अपने पति से अलग रहती है। 8 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर पर थी। तभी उसका पति जबरन उसके घर में घुस गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जाते समय आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।