August 26, 2026

महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस थाना एनआईटी की टीम ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान
रामभवन निवासी महालक्ष्मी डेरा गुरुकुल के रूप में हुई है।

आरोपी पिछले करीब 10 साल से महिला के पडोस में रहता है। महिला छेडसाड़ की सूचना थाना में 24 जुलाई दी। सूचना पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी।

मामले में कार्रवाई महिला मुख्य द्वारा की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी के घर महालक्ष्मी डेरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम के द्वारा मामले में पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर उचित कानूनी कार्रवाई की गई।