May 7, 2024

नारी से ही विकसित होता है देश : पल्लवी गोयल

Faridabad/Alive News : नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलीटेक्निक फॉर वूमेन में तीन दिवसीय दिवाली मेले का आज समापन किया गया। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की धर्मपत्नी पल्लवी गोयल ने शिरकत की। पल्लवी गोयल ने छात्राओं द्वारा बनाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्राओं द्वारा बनाई गई कलात्मक वस्तुओं को देख उन्होंने छात्राओं की कला की सहारना की।

25-oct-photo-1

उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन होना चाहिए ताकि इस से छात्राओं का मनोबल बड़े और साथ ही साथ और भी लोग उनके द्वारा निर्मित इन कलात्मक वस्तुओं को देख सके। छात्राओं को संबोधित करते हुए पल्लवी गोयल ने कहा कि कोई भी देश तब तक तरक्की के शिखर पर नही पहुंच सकता जब तक उस देश की महिलाएं पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर न चले। नारी से ही देश विकसित होता है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए एहम कदम उठाए है वो सहारनीय है। इस अवसर पर संस्थान के सीएमडी एस.एन.दुगगल ने कहा है कि हमारा संस्थान पिछले 25 वर्षो से महिला सशक्तिकरण में एहम भूमिका निभा रहा है और हमारी संस्था का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओ को स्वाबलंबी बनाना।

इस मौके पर भाजपा नेत्री रेनू भाटिया, शशि गोयल, पूनम गर्ग ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्राओं के काम को सराहा। अंत में प्रधानाचार्या कमलेश शाह ने आए हुए अतिथियो को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया तथा धन्यवाद किया।