March 8, 2026

जमीनी विवाद के चलते महिला ने लगाई फांसी

Faridabad/Alive News: ओल्ड फरीदाबाद की शास्त्री कालोनी में एक जमीनी विवाद के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, वहीं महिला के परिजनां ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीनी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए जांच में शुरु कर दी है।

ओल्ड फरीदाबाद में निवासी रेणु ने बताया कि उनकी बुआ शास्त्री कालोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी। पिछले काफी  समय से उनका अपनी देवरानी अनीता के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उनको घर में कोई हिस्सा नहीं दिया गया था। वही ससुराल वाले आए दिन उनके साथ मारपीट करते थे।

मायके वालो ंको नहीं दिखाया शव

शुक्रवार रात को ससुराल वालों की तरफ से फोन करके कहा गया कि रोशनी ने फांसी लगा ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो ससुराल का कोई व्यक्ति नहीं मिला। बताया गया कि रोशनी को लेकर निजी अस्पताल गए है। अस्पताल में भी रोशनी के शव को मायके वालों को नहीं दिखाया गया। रोशनी के परिवार वालों के अनुसार उसकी हत्या की गई है।