July 20, 2026

अवैध नशा तस्करी मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच 56 की टीम ने नशा तस्करी के मुकदमे में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की गई आरोपित महिला का नाम सनेश है जो फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी की रहने वाली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को राजीव कॉलोनी से 520 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस थाना सेक्टर 58 में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित महिला गांजे के मुकदमे में पहले भी दो बार जेल जा चुकी है और पैसों के लालच में गांजा बेचने का काम करती है।