September 15, 2026

हरियाणा में शीतकालीन अवकाश बढ़ा, 17 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

Chandigarh/Alive News: बढ़ती ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का फैसला किया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 जनवरी 2026 (शनिवार) तक बंद रहेंगे।

आदेश में बताया गया है कि ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सभी स्कूल 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से दोबारा नियमित रूप से खुल जाएंगे।

हालांकि, सीबीएसई, आईसीएस, और अन्य बोर्डों के नियमों के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को तय शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है।

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।