Faridabad/Alive News: मेवला महाराजपुर क्षेत्र में 30 नवंबर 2025 को हुई इस वारदात में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले में क्राइम ब्रांच डी एल एफ की पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकर देते हुए बताया कि 18 जनवरी को झारखंड गोड्डा निवासी सन्नी ने पुलिस चौकी सेक्टर 46 मे अपने भाई सुमन के गुमशुदा के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर थाना सुरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि अनुसंधान के दौरान सन्नी ने अपने भाई की पत्नी व उसके प्रेमी के संबंधों के बारे मे शक जाहिर किया था। जिस पर पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हुआ।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मेवला महाराजपुर क्षेत्र के अंतर्गत 30 नवंबर 2025 को पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपिता पत्नी निवासी गोड्ड कविता (उम्र 29) व मेवला महाराजपुर निवासी रियाउल (उम्र 30) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक सुमन को उसकी पत्नी व आरोपी रियाउल के अवैध संबंधो के बारे में पता लग गया था। जिस पर उन्होंने सुमन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 30 नवंबर 2025 को दोनों ने साथ मिलकर रेलवे ट्रैक के पास सुमन के सिर मे पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी तथा अपराध व शव की पहचान छुपाने के लिये मृतक का चहरा रेलवे ट्रैक पर रख दिया ताकि पहचान ना हो पाये। घटना के बाद बाद मृतक की पत्नी झारखंड चली गई।

