September 28, 2024

गर्मियों में अंडे क्यों नहीं खाने चाहिए, पढ़िए खबर

Health/Alive News: गर्मियों में अंडे नहीं खाना चाहिए यह आम धारणा बन चुकी है। हमारे बीच फैले इस मिथक को कई बार अधिकांश पोषण विशेषज्ञों और डाइटिशियन ने नकारा है। सच्चाई यह है कि अंडा प्रोटीन से युक्त कई विटामिन और पोषक तत्वों का भी एक बड़ा स्रोत है। यह गर्मी या सर्दियों के मौसम की वजह से शरीर या आंत को कोई नुकसान नही पहुंचाता है। इस बात को गर्मियों के मौसम में अंडे खाने वाले वयस्कों के बारे में ही लोग मानते हैें, लेकिन जब गर्मी के दौरान बच्चों को अंडे देने की बात आती है तो अधिकांश मां चिंतित हो जाती हैं। उनकी सोच यह होती है कि गर्मियों के दौरान बच्चे को अंडे देना ठीक नहीं है, कहीं बच्चा बीमार न पड़ जाए, अपचन की समस्या और अम्लता की भी चिंता रहती है।

प्रोटीन का बड़ा स्रोत होने के अलावा, अंडा विटामिन ए और डी का एक प्रमुख स्रोत भी है। जो हड्डी को मजबूत बनाने के साथ ही साथ और हड्डी के घनत्व को बढ़ाने के लिए जरूरी है। अंडा कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक, आयोडीन, फैटी एसिड और आयरन जैसे अन्य खनिजों पदार्थों से भरपूर होता है। लाल रक्त कोशिकाओं के विकास के लिए आयरन की आवश्यकता होती है।

कई मां प्रोटीन के अन्य वैकल्पिक स्रोतों का चयन करती हैं और गर्मियों के दौरान अपने बच्चों को अंडे देने से बचती हैं या वो इसे एक दिन के अंतराल में देती हैं अथवा सप्ताह में तीन दिन भी देती हैं। ‘अंडे थोड़ा अम्लीय होते हैं और शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं। अधिकांश प्रोटीन स्रोत से शरीर में गर्मी की वृद्धि होती ही है। ऐसा सिर्फ अंडों में नहीं है। जब समुचित मात्रा में अंडे खिलाए जाएं तो आपके बच्चे के लिए यह एक पूरा भोजन होता है। दिन में दो अंडे खिलाना पूरी तरह से सुरक्षित होता है और आंत में भी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है। लेकिन किसी-किसी मामले में यह बच्चे की क्षमता पर भी निर्भर करता है। यह देखने वाली बात होती है कि वह कितने अंडे खा सकता है और उसे अच्छी तरीके से पचा सकता है। क्योंकि बच्चों की पाचन शक्ति वयस्कों की तरह नहीं होती है और यही कारण है कि उनके लिए खाद्य पदार्थों का चयन करते समय सतर्कता बरती जानी चाहिए। यदि एक बच्चे का शरीर उन खाद्य पदार्थों के अनुकूल नहीं है जो अम्लीय हैं या शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं तो नहीं देना चाहिए। लेकिन ज्यादातर बच्चों को अंडे खाना पसंद है और बिना किसी समस्या के उन्हें पचा भी सकते हैं। इसलिए, अगर आपके बच्चे को गर्मी के मौसम में अंडे खाने के बाद कोई समस्या नहीं होती है तो उसे बंद करने की कोई आवश्यकता नहीं है।’

नोट- अलाईव न्यू़ज इस खबर की पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए अपने डाॅक्टर कि सलाह ले।