Faridabad/Alive News : नगर निगम तोडफोड दस्ते पर सैनिक कॉलोनी मार्केट में अतिक्रमण हटाते समय निगम कर्मचारी पर दुकानदारों ने मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद निगम के ज्वाइंट कमिश्नर ने उक्त दुकानदारों पर पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिये।
कर्मचारी के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही निगम प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल का सहयोग लिया और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को पूरा किया।
नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटाके आदेश पर आज रविवार को एमसीएफ के अधिकारियों ने एक्टिव मोड में सैनी कॉलोनी मार्केट से अतिक्रमण पर कार्यवाही करते हुए लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। इस अतिक्रमण की कार्यवाही के दौरान ‘यो डिमसम काउंटर’ के मालिक ने निगम के कर्मचारी के साथ बहस करते हुए उसके साथ मारपीट की।
उधर, दुकानदार ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली की निगम के तोडफोड दस्ते ने उनकी मार्केट के दुकानदार के मोमोस के काउंटर को तोड़ दिया गया है, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख थी। उन्होंने यह भी बताया कि अगर निगम के अधिकारी उन्हें इस अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के बारे में बताते तो वह इस काउंटर को यहां से हटा लेते। दुकानदार ने कहा कि यह काउंटर उनकी रोजी-रोटी थी। ऐसा नही करना चाहिए था।
मार्केट में खरीदारी करने आने वाले लोगों ने निगम की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि नगर निगम की यह कार्रवाई काफी सही है, क्योंकि फुटपाथ पर ठेले की वजह से मार्केट में हमेशा गंदगी रहती है जाने – आने का रास्ता भी नहीं होता है। दुकानदारी भी इन ठेले वालों को कुछ नही कहते, क्योंकि उन्हें रेहड़ी पटरी (ठेले) वालों से किराया मिलता है। मार्केट के दुकानदार हर माह इन से दस से पंद्रह हजार किया वसूलते हैं।
नगर निगम तोडफोड विभाग के कर्मचारी ने बताया कि वह उच्च अधिकारियों के आदेश पर मार्केट में कार्रवाई के लिये पहुंचे हैं, लेकिन एक दुकानदार ने उनके साथ मारपीट की और फोन भी छीन लिया है। उन्होंनें इस घटना की जानकारी अपने बड़े अधिकारियों को दी है।
कर्मचारी के साथ मारपीट के बाद निगम के ज्वाइंट कमिश्नर और पुलिस मौके पर पहुंचे। कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले दुकानदार का चालान किया गया और पुलिस की भी कार्रवाई की गई है।
सैनिक कॉलोनी चौकी के इंचार्ज सतबीर सिंह का कहना है कि जिन्होंने एमसीएफ के अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की की है और उनका गिरेबान पकड़ा है, उस दुकानदार पर सख्त से सख्त कार्रवाही की जाएगी।
एमसीएफ के अधिकारी को कहना है अब यह कार्रवाई अर्थमूवर और बुलडोजर की सहायता से पूरी की जाएगी।

