Entertainment/Alive News: कभी-कभार एक छोटा सा किरदार किसी कलाकार के लिए इतना यादगार बन जाता है कि वह ताउम्र उसी से पहचाना जाने लगता है। 90 के दशक में आईं एक एक्ट्रेस को सिर्फ एक हिट गाने से रातोंरात स्टारडम मिल गया था।
बड़ी एक्ट्रेस की बेटी, बॉलीवुड में डेब्यू इसके बावजूद फिल्मों में अभिनय से ज्यादा, एक गाने ने उन्हें इतना लोकप्रिय बना दिया कि आज भी लोगों के जेहन में उनकी छवि ‘परदेसी परदेसी’ गाने में दिखने वाली बंजारन के रूप में बनी हुई है। राजा हिंदुस्तानी के गाने परदेसी परदेसी में दिखीं एक्ट्रेस आज कहां और क्या कर रही हैं, आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।
एक गाने से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस
आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर राजा हिंदुस्तानी के गाने परदेसी परदेसी में जिस अभिनेत्री ने बंजारन की भूमिका निभाई थी, वो दिग्गज अदाकारा माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा थीं। 7 मिनट 13 सेकंड के इस गाने ने प्रतिभा को रातोंरात स्टार बना दिया था। उनकी खूबसूरती, डांस और अदाकारी दर्शकों के दिलों में बस गई थी।
प्रतिभा सिन्हा ने क्यों छोड़ी इंडस्ट्री?
भले ही परदेसी परदेसी गाने में प्रतिभा सिन्हा का चार्म छा गया हो, लेकिन उनका फिल्मी करियर मां माला सिन्हा जितना शानदार नहीं रहा। उन्होंने साल 1992 में सुजॉय मुखर्जी के अपोजिट फिल्म महबूब मेरे महबूब से डेब्यू किया था और इसके बाद करीब 13 फिल्मों में काम किया। 8 साल के फिल्मी करियर में उन्हें 1996 में आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी से पॉपुलैरिटी मिली और फिर एक दिन वह सिनेमा से गायब हो गईं।
अब कहां हैं प्रतिभा सिन्हा?
साल 2000 में प्रतिभा को आखिरी बार ‘ले चल अपने संग’ मूवी में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने अचानक फिल्मों और इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। आज वह कहां और क्या कर रही हैं, इस बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि एक्ट्रेस मुंबई में अपनी मां के साथ रह रही हैं, लेकिन वह क्या कर रही हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

