Faridabad/Alive News: वार्ड नं 7 की 27 फीट रोड पर नाले व सड़क का कई सालों से निर्माण ना होने का कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने समाधान शिविर में दी जिसके बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया।
लोगों का कहना है कि वार्ड नं 7 की 27 फीट रोड आरा मशीन से लेकर महाराणा प्रताप चौक से होते हुए जाट चौपाल तक बननी है। इस सीमेंटेड रोड का एस्टीमेट बन चुका है। इसके बावजूद बीजेपी सरकार इस रोड को नहीं बना पा रही है। नाले निर्माण के लिए भी फाइल बन चुकी है लेकिन न अभी तक रोड का काम शुरू हुआ और ना नाले का । सड़क व नाले निर्माण के संबंध में स्थानीय विधायक और वार्ड के पार्षद के पास कोई जवाब नहीं है। अधिकारियों की मानें तो उनका कहना है कि कोई भी ठेकेदार कंपनी इस सड़क का काम करने के लिए तैयार नही है।
क्या कहना है स्थानीय निवासियों का
12 साल से रोड का निर्माण नहीं हुआ । इसकी फाइल तो बन जाती है और टेंडर भी लग जाता है पर काम शुरू नहीं हो पा रहा।
– खान, स्थानीय निवासी
भडाना रोड से सोहना रोड को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है जिससे सरुरपुर औधोगिक क्षेत्र से आने वाले हजारों मजदूरों के लिए आवागमन का यह सड़क माध्यम है। जब से यह रोड खराब हुई है और सीवर ओवरफ्लो हुआ है। लोगों का यहां से जाना मुश्किल हो गया है। दो पहिया वाहन और फोर वीलर के लिए यह रास्ता सुरक्षित नहीं है क्योकि कही सीवर के चेंबर खुले है तो कही सीवर के ढक्कन गायब है। आए दिन आस – पास के लोग इनमें दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। पशु और बच्चों की जान जाने का भी खतरा बना रहता है।
– सरोज चौहान, स्थानीय निवासी।
नाले व रोड़ बनाने का टेंडर बन जाता है पर काम नहीं किया जाता है जिससे आम लोगों का काफी परेशानी होती है। रोड पर पानी भरा होने का कारण लोगों में बीमार होने का खतरा बना हुआ है।
– मूलचंद, स्थानीय निवासी।
नाले व रोड़ की शिकायत सरकार के समाधान शिविर में दी जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। सरकार का समाधान शिविर भी अधिकारियों के सामने बौना साबित हो रहा है।
– पवन हेयर ड्रेसर, स्थानीय निवासी।

