May 10, 2024

वेस्टर्न टॉयलेट की वजह से भी हो सकती पेट की समस्यया, पढ़िए खबर

Health/Alive News: कब्ज की समस्या बहुत सारे लोगों को परेशान करती है। कब्ज में स्टूल पास करने में दिक्कत होती हैऔर पेट साफ नहीं होता। इसका कारण खानपान के अलावा कई बार स्टूल पास करने का तरीका भी हो सकता है। आजकल ज्यादातर घरों मेंवेस्टर्नसीट को लोग इस्तेमाल करने लगेहैं। जिसकी वजह सेकई बार पेट साफ नहीं होता और कब्ज की समस्या होने लगती है। तो अगर आपको भी कब्ज परेशान कर रही हैतो इन आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से कब्ज की समस्या को कम किया जा सकता है। दिनभर में खाई गई ये 5 चीजें पेट की कब्ज को खत्म करने में मदद करेंगी।

वेस्टर्न टॉयलेट सेहो सकती है कब्ज की समस्या स्टूल पास करनेके लिए स्क्वाट की पोजिशन को इंसानों के लिए आइडियल पोजीशन माना गया है। स्क्वाट पोजीशन में बैठने की वजह सेरेक्टम की मसल्स मजबूत होती हैं और प्यूबिक मसल्स रिलैक्स। जिसकी वजह सेस्टूल पास करने में आसानी होती है। अगर कब्ज की समस्या रहती हैतो डायटीशियन मनप्रीत के बताएं इन नुस्खों की मदद से कब्ज से राहत मिल सकती है।

बेसिल सीड्स वाटर रोजाना सुबह की शुरुआत बेसिल सीड्स वाटर के साथ करें। इसमे सॉल्यूएबल और इन सॉल्यूएबल फाइबर होता है जो बाउल मूवमेंट को आसान बनाता है। जिससे कब्ज की समस्या कम होती है। रातभर भीगे बेसिल सीड्स को सुबह एक चम्मच एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं।

एक सेदो अंजीर और एक सेदो खुबानी को पानी मेंभिगोकर छोड़ दें। दोपहर मेंकरीब 12 बजेइन भीगेखुबानी और अंजीर को खाएं।एं येपेट के कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करेंगे।

शाम को चार बजेके करीब गोंद कतीरा को पानी मेंएक चम्मच मिलाकर पिएं। इसके लिए पहलेसेही गोंद कतीरा को पानी मेंभिगोकर सॉफ्ट कर लें। इसमे साल्यूएबल फाइबर होता हैजो स्टूल को सॉफ्ट बनाता है और आंतों सेआसानी सेबाहर निकलनेमेंमदद करता है।

डिनर के बाद खाएं मुनक्का डिनर करनेके बाद करीब 5 मुनक्का पानी में भीगेहुए खाएं।एं इन मुनक्कों को पहलेसेही पानी में भिगोकर रख दें। डिनर करनेके बाद येमुनक्के खाएं। मुनक्का भी स्टूल को सॉफ्ट करनेऔर आसानी सेआंतों सेबाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा मुनक्का डाइजेस्टिव सिस्टम को भी सही रखता है। जिससेकब्ज की समस्या मेंआराम मिलता है।