May 18, 2024

आंधी बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत


Faridabad/Alive News : रविवार शाम को उमस भरी गर्मी से परेशान जिलेवासियों को थोड़ी राहत मिली। शाम करीब छह बजे आई तेज आंधी के बाद बारिश ने जिलेवासियों को उसम भरी गर्मी से राहत दिलाई। शाम को मौसम खुशनुमा हो गया था। हालांकि आंधी बारिश की वजह से बिजली कट ने लोगों को परेशान किया।

बता दें, कि एक हफ्ते पहले हुई बारिश से बुधवार तक जिलेवासियों को गर्मी से छुटकारा मिला था। लेकिन बृहस्पतिवार से फिर उमस भरी गर्मी ने जिलेवासीयों को परेशान कर दिया। गर्मी ने लोगों को पसीने पोछने पर मजबूर कर दिया तो वहीं कूलर, पंखे भी फेल हो गए। रविवार को सुबह से उमस भरी गर्मी थी। शाम छह बजे पहले तेज आधी आई। इसके बारिश ने जिलेवासियो को उमस भरी गर्मी से राहत दी। इसके बाद ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिलेवासियों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले रविवार तक अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहने वाला है। हालांकि मौसम विभाग ने बीच-बीच में आंधी की भी आशंका जताई की है।